शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

बाथरूम में मृत पड़ा मिला युवक,हार्ट अटैक से मौत की शंका

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के संगम नगर में किराए के मकान में रहने वाले 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि…

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के संगम नगर में किराए के मकान में रहने वाले 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि सीने में दर्द और हार्ट अटैक आने के कारण युवक बाथरूम में गिर पड़ा, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस के अनुसार, मृतक मानसिंह पिता मुरारीलाल (35) निवासी संगम नगर है। मानसिंह मूल रूप से आगरा का रहने वाला था और यहाँ किराए का कमरा लेकर रहकर ड्राइविंग का काम करता था। घटना के वक्त वह बाथरूम में गया था, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने और हार्ट अटैक आने से वह वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें