शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

बारीक गिरफ्तार

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डीआरपी लाइन अस्पताल के सामने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 52.71 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 5 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम बीती रात मादक पदार्थों के संदेहियों की तलाश हेतु डीआरपी लाइन अस्पताल के पास शांतिपथ रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर संदिग्ध अवस्था में छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम फैजान पठान उर्फ बारीक निवासी सदर बाजार, इंदौर बताया। पुलिस टीम द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी की पैंट की जेब से 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी 7वीं तक पढ़ा-लिखा है और इलेक्ट्रॉनिक हीटर बनाने का काम करता है। क्राइम ब्रांच इंदौर ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे नेटवर्क व शहर में सप्लाई के ठिकानों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें