शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

बैंक में नौकरी का झांसा देकर युवती से 87 हजार की साइबर ठगी

फर्जी रोजगार पोर्टल से बिछाया जाल

इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक युवती को बैंक में नौकरी दिलवाने का चकमा देकर 87 हजार रुपये की चपत लगा दी। शातिर ठगों ने खुद को फर्जी रोजगार एजेंसी का प्रतिनिधि बताकर पीड़िता को अपने जाल में फंसाया और खाते से पैसे ऐंठने के बाद अपने फोन बंद कर लिए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मल्हारगंज पुलिस के अनुसार, फरियादी सानिया गुप्ता ने बीते 11 अगस्त को भारतीय रोजगार संस्था नाम की वेबसाइट पर बैंक की नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के कुछ समय बाद उसके पास एक महिला का फोन आया, जिसने पोस्ट ऑफिस, रेलवे और बैंक में जगह खाली होने की बात कहते हुए डिटेल वेरिफाई की। इसके बाद आरोपी महिला ने वरिष्ठ अधिकारी से बात कराने का झांसा दिया। दो दिन बाद एक अन्य आरोपी ने सानिया को कॉल किया और खुद को उसी संस्था का सीनियर अफसर बताते हुए भर्ती की प्रक्रिया समझाना शुरू किया। 17 अगस्त को आरोपियों ने युवती के व्हाट्सएप पर अलग-अलग क्यूआर कोड भेजे और प्रोसेसिंग फीस व अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर लगभग 18 हजार रुपये जमा करा लिए। इसी तरह झांसे में लेकर ठगों ने कुल 87 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़िता को गड़बड़ी का अहसास हुआ और उसने पूछताछ की, तो आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। मल्हारगंज पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और साइबर डेस्क की मदद से आरोपियों के नंबरों व बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें