विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कम्पनी के दो पार्टनर के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कहासुनी के दौरान हाथापाई तक हुई। मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पाटिल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर बैंक को फुटेज उपलब्ध करवाने को कहा है। बताया जा रहा है कि टीलॉजी कम्पनी के पार्टनर बैंक में वित्तीय अनबन के चलते कहासुनी हुई है। पुलिस फुटेज और बयानों के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



