इंदौर। बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवन ज्योति कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान से युवती का डिकंपोज्ड शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान पिंकी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सागर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में
पुलिस के अनुसार, मृतका पिंकी गत 15 जुलाई को शुभम नाम के एक युवक के साथ किराए से रहने के लिए इस मकान में आई थी। पड़ोसियों लिया। को जब मकान से तेज बदबू आने लगी, तो उन्होंने तुरंत बेटमा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरा खोला तो युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। जांच के दौरान पुलिस को मृतका की जेब से एक लेटर भी बरामद हुआ है, जिसमें प्रताड़ना का जिक्र किया गया है। पुलिस ने लेटर को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। बेटमा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और साथ रहने वाले युवक शुभम की तलाश शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



