मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। चोरों…

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की, जिसके बाद सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गोकुल नगर निवासी फरियादी मुकेश कुमार पिता रामकिशोर महाजन ने कनाड़िया थाने में उपस्थित होकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी पुखराज जड़ी सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी चांदी की पायजेब और करीब 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। जब परिवार के लोग घर लौटे, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ और अलमारी का सामान बिखरा हुआ देखकर दंग रह गए। फरियादी की शिकायत पर कनाड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह तक पहुंच गई है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे माल बरामदगी व अन्य वारदातों के संबंध में सघन पूछताछ जारी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें