सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बलाई महासंघ ने की हत्या पर कार्रवाई की मांग

मूसाखेड़ी स्थित सीताराम पार्क निवासी 19 वर्षीय शिवांश बड़ोदिया की मामूली गाड़ी टकराने की बात को लेकर हुए विवाद में धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। परिवार…

बलाई महासंघ ने की हत्या पर कार्रवाई की मांग

मूसाखेड़ी स्थित सीताराम पार्क निवासी 19 वर्षीय शिवांश बड़ोदिया की मामूली गाड़ी टकराने की बात को लेकर हुए विवाद में धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। परिवार के

भोजराज माठोलिया ने अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को इस मामले की सूचना दी। पदाधिकारी प्रशांत चौहान, पवन भावसार, सचिन कोचले एवं दीपक चौहान, प्रशान्त सावनेर तत्काल परिजनों के बीच पहुंंचे और उसके बाद आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया से मुलाकात कर मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की और महासंघ ने पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दिए जाने तथा आरोपियों के मकानों को नियमानुसार ध्वस्त किए जाने की मांग भी रखी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें