राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के तेजपुर गड़बड़ी क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर द्वारा अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। बताया जा रहा है कि किशोर का घर के बाहर किसी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने घर आकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के समय उसके माता-पिता राखी का त्योहार मनाने अपने गांव गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
पुलिस के अनुसार,आत्महत्या करने वाले नाबालिग का नाम भय्यू पिता
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित। कमल राठौर (14) निवासी तेजपुर गड़बड़ी है। प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि घटना से कुछ देर पहले भय्यू का घर के बाहर किसी व्यक्ति से विवाद या झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह उदास होकर घर लौटा और कमरे में जाकर फांसी का फंदा बना उस पर झूल गया। कुछ समय बाद जब घर में मौजूद नाना ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।
परिजनों के अनुसार, मृतक का एक बड़ा भाई और एक शादीशुदा बहन है। रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण भय्यू की मां अपने पति के साथ राखी मनाने गांव गई हुई थी और घर पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि बाहर किस बात को लेकर विवाद हुआ था और आत्महत्या के पीछे मुख्य वजह क्या रही, इसकी जांच परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के बाद की जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



