शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

साइबर झगों का बड़ा प्रहार… सांवेर में युवक के गाते से 3.34 लाग् पार सिमरोल में आईआईटी छात्र से झगे 97 हजार

इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के सांवेर और सिमरोल थाना इलाकों में ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें शातिर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से…

इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के सांवेर और सिमरोल थाना इलाकों में ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें शातिर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से लाखों रुपये साफ कर दिए तो वहीं आईआईटी के एक छात्र को भी अपना शिकार बना लिया।

पहले मामले में सांवेर पुलिस ने फरियादी मदनलाल चौहान पिता दयाराम चौहान, निवासी धरमपुरी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरियादी के अनुसार, 16 मार्च 2025 से 21 मार्च 2025 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गुम हुए मोबाइल नंबर का अनुचित फायदा उठाया। आरोपी ने बिना अनुमति और सहमति के उस नंबर से फोन-पे एक्टिवेट कर लिया और फरियादी के बैंक खाते से बेईमानी पूर्वक कुल 3,34,270 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। आरोपी ने संचार युक्तियों का गलत इस्तेमाल कर फरियादी को भारी आर्थिक क्षति पहुंचाई, जिस पर सांवेर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी घटना सिमरोल थाना क्षेत्र की है, जहां आईआईटी इंदौर के देवी अहिल्या हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र के साथ साइबर प्रॉड की वारदात हुई। मूल रूप से ग्राम मऊ जिला अलवर, राजस्थान निवासी पीड़ित छात्र शशि पिता गजराज शर्मा की शिकायत पर सिमरोल पुलिस ने मोबाइल नंबर 8167604689 के धारक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़ित छात्र को झांसे में लेकर उसके साथ 97,817 रुपये की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से संदेहास्पद नंबरों व बैंक खातों की तकनीकी जांच की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें