शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

शहर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अन्नपूर्णा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दशहरा मैदान…

शहर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अन्नपूर्णा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दशहरा मैदान के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

अन्नपूर्णा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर दशहरा मैदान के समीप घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हर्ष पिता श्याम सोनी निवासी विकास नगरबताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 1 देशी पिस्टल और कारतूस जप्त किए गए। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी हर्ष से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वह यह हथियार कहां से खरीदकर लाया था और किस नीयत से घूम रहा था।

श्री मणी विनायक कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग में मौजूद एक दुकान को बैंक द्वारा नियमानुसार सील बंद किया गया था। बैंक की कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद आरोपी सुधीर जैन ने दुकान का सील बंद ताला

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें