जियो स्टार के प्रीमियम कंटेंट और लाइव टीवी चैनलों की अवैध स्ट्रीमिंग करने वाले जीफ्लिक्स एप के संचालकों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। जियो स्टार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर एप
सिलिकॉन संचालकों की तलाश शुरू कर सिटी के पते दी है।
जीफ्लिक्स एप पर बिना
पर रजिस्टर्ड है
किसी वैध लाइसेंस के 1000 से
एप का डोमेन,
ज्यादा टीवी चैनल और 50 से
149 और 799
अधिक स्पोर्ट्स चैनल अवैध रूप से दिखाए जा रहे थे। इतना ही
में बेच रहे थे
नहीं, एप संचालक इस प्रीमियम
अवैध प्रीमियम
कंटेंट को दिखाने के बदले
सदस्यता उपभोक्ताओं से 149 और 799
रुपए के प्लान में प्रीमियम सदस्यता बेचकर अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमा रहे थे।
क्राइम ब्रांच ने खुद पेमेंट कर बेनकाब किया फर्जीवाड़ा
मामले की पुष्टि के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने खुद ऑनलाइन भुगतान कर एप की सदस्यता ली। भुगतान होते ही टीम को जियो स्टार के प्रीमियम और कॉपीराइट कंटेंट का एक्सेस मिल गया। इसके बाद जब एप के डोमेन और रजिस्ट्रेशन की जांच की गई, तो इसका पता सिलिकॉन सिटी, इंदौर का निकला और डोमेन शिवलाल नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया। जांच के सिलसिले में क्राइम ब्रांच की टीम जब मौके पर पहुंची तो दिए गए पते पर कोई मौजूद नहीं मिला। इंदौर क्राइम ब्रांच ने जियो स्टार की आधिकारिक शिकायत पर धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फर्जीवाड़े के मुख्य सूत्रधार शिवलाल और उसके साथियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



