शहर में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंदन नगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार को रोककर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 40 पेटी गोवा व्हिस्की और तस्करी में उपयोग की जा रही हुंडई औरा कार जब्त की गई है। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत जा रही है।
करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, चंदन नगर जब कार की विधिवत तलाशी ली, तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसका पुलिस रिमांड लिया है, जिससे इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की थाना पुलिस की एक विशेष टीम क्षेत्र में अवैध शराब के क्रय-विक्रय में संलिप्त अपराधियों पर नजर रखने के लिए गोपनीय रूप से सूचना संकलन कर रही थी। इसी दौरान टीम को मुखबिर के जरिए एक पुख्ता सूचना मिली कि फूटी कोठी चौराहे की तरफ से एक हुंडई औरा कार (क्रमांक एमपी 09 टीबी 5435) आ रही है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लोड की गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और बताए गए हुलिए की कार के आते ही उसे चारों तरफ से घेरकर रोक लिया। पुलिस ने
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित। उसमें से 40पेटियों में भरी हुई कुल 345.600 लीटर अवैध अंग्रेजी गोवा व्हिस्की बरामद हुई। शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस न होने पर पुलिस ने शराब और कार को तुरंत जब्त कर लिया। कार चालक को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम राहुल पिता ओमप्रकाश पटेल (उम्र 29 वर्ष, निवासी: ग्राम विदुर, थाना सादलपुर, जिला धार) होना बताया। चंदन नगर पुलिस ने आरोपी राहुल पटेल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



