शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

ब्राउन शुगर के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार काले बैग में रखा था एक लाख से अधिक का मादक पदार्थ

क्राइम ब्रांच ने 12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख 20 हजार रुपए कीमत की ब्राउन शुगर…

ब्राउन शुगर के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार काले बैग में रखा था एक लाख से अधिक का मादक पदार्थ

क्राइम ब्रांच ने 12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख 20 हजार रुपए कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है। शहर में गश्त और संदिग्धों की तलाश के दौरान टीम स्कीम नंबर 140 स्थित दिलपसंद ग्रीन मल्टी के पास पहुंची। वहां एक संदिग्ध युवक काले रंग का बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखते ही घबराकर हड़बड़ाने लगा। संदेह होने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम निलेश इस्के निवासी मुसाखेड़ी, थाना आजाद नगर क्षेत्र बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कक्षा पांचवीं तक पढ़ा है और ऑटो चलाने का काम करता है। जब टीम ने संदिग्ध के काले रंग के बैग की तलाशी ली, तो उसके भीतर 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिली, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1,20,000 रुपए आंकी गई है। क्राइम ब्रांच थाने में आरोपी निलेश इस्के के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 November 2026, पृष्ठ 12