चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच ने 22.47 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी ऑटो चालक है और उसके खिलाफ पहले से जुआ एक्ट के कई अपराध
एडिशनल डीसीपी राजेश
हालत में घूम रहे युसुफ निवासी पंढरीनाथ को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 22.47 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी चौथी तक पढ़ा- लिखा है और ऑटो चलाने की आड़ में नशा तस्करी में लिप्त था। उस पर पूर्व में एरोड्रम, सेंट्रल कोतवाली और तेजाजी नगर थानों में सट्टे-जुए के मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस दर्ज हैं।
दंडोतिया ने बताया कि, क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के दौरान पत्थर गोदाम मेनरोड से संदिग्ध एक्ट की धारा 8/22 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे ड्रग्स के सप्लायरों, नेटवर्क और स्थानीय खरीदारों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
इस साल 141 आरोपियों को किया गिरफ्तार चेकिंग में पौने चार करोड़ का मादक पदार्थ जब्त
इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 66 प्रकरणों में 141 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने करीब 3 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28 किलो से अधिक गांजा, 327 ग्राम ब्राउन शुगर, कोकीन और भांग सहित तीन करोड़ छहत्तर लाख अठारह हजार रुपये मूल्य के मादक पदार्थ व वाहन जब्त किए हैं।
क्राइम ब्रांच की
पकड़ाया आरोपी
अड़ गए। पंढरीनाथ थाना पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भिजवाते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
पंढरीनाथ पुलिस के अनुसार, विवाद मच्छी बाजार में गुरफान कुरैशी, उस्मान कुरैशी, आमिर कुरैशी और दूसरे पक्ष के निजाम खान व उसके साथियों के बीच हुआ। शुरुआती कहासुनी के दौरान मारपीट में जब निजाम खान को चोट लगी, तो वह खुद को बचाते हुए भागकर अपने परिचितों के पास पहुंचा। इसके बाद पीछा करते हुए गुरफान पक्ष के लोग भी वहां आ पहुंचे, जिसके बाद दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। इस खूनी झड़प में दूसरे पक्ष के गुरफान और उसके साथी भी घायल हो गए। सड़क पर काफी देर चले इस ड्रामे के बाद जब दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने पंढरीनाथ थाने पहुंचे, तो थाना परिसर में भी भारी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अवैध हफ्ता वसूली का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए सभी घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पंढरीनाथ पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच और चश्मदीदों के बयानों से यह स्पष्ट हुआ है कि घटना का मुख्य कारण लोडिंग गाड़ी की टक्कर था, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



