सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

चेकिंग में पकड़ाया ऑटो डीलर, एमडी ड्रग्स और बाइक जब्त

शहर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान शांतिपथ…

चेकिंग में पकड़ाया ऑटो डीलर, एमडी ड्रग्स और बाइक जब्त

शहर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान शांतिपथ रोड पर एक संदेहास्पद युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसके कब्जे से 13.82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि, क्राइम ब्रांच की टीम श्री अर्धनारेश्वर महादेव मंदिर के सामने, शांतिपथ रोड पर सघन चैकिंग कर रही थी।

इसी दौरान बिना नंबर की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे एक युवक को संदेहास्पद स्थिति में देखा गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 13.82 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1,38,000 रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जुबेर शेख निवासी थाना जूनी इंदौर क्षेत्र के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी 12वीं तक पढ़ा-लिखा है और ऑटो डीलिंग का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.38 लाख रुपये की ड्रग्स और करीब 1 लाख रुपये कीमत की बिना नंबर की बाइक सहित कुल 2,38,000 रुपये का मशरूका जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। क्राइम ब्रांच अब आरोपी से मादक पदार्थ के मुख्य स्रोत, सप्लायरों और स्थानीय नेटवर्क से जुड़े खरीदारों के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रही है, ताकि नशे के इस गिरोह की पूरी चेन का पर्दाफाश किया जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें