सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मामूली बात पर हमला…हटने का कहने पर चाकूबाजी

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में रास्ते से हटने जैसी मामूली बात को लेकर दो बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर दिया। बदमाशों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते…

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में रास्ते से हटने जैसी मामूली बात को लेकर दो बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर दिया। बदमाशों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू से उसकी जांघ और पीठ पर वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। घायल युवक की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मथुरा मैदान आजाद नगर निवासी अमीर पिता सलीम खान ने थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई। फरियादी अमीर ने बताया कि वह आजाद नगर स्थित जाम बगीचे के पास से गुजर रहा था। उसी दौरान रास्ते में कब्रिस्तान के पास रहने वाला अशरफ उर्फ मारडालू और उसका साथी नाहरू खड़े थे। अमीर ने जब अशरफ से रास्ते से थोड़ा साइड में होकर चलने को कहा, तो इसी बात पर दोनों आरोपी भड़क गए और बेवजह गाली- गलौज करने लगे। अमीर ने जब गालियां देने से मना किया, तो आरोपी अशरफ उर्फ मार डालू ने अचानक जेब से चाकू निकाला और उस पर हमला

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें