सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

किराया मांगने पर भड़के आरोपी ने किया दराते से हमला

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में मकान का बकाया किराया चुकाने की सलाह देना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने गाली- गलौज करते हुए युवक के…

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में मकान का बकाया किराया चुकाने की सलाह देना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने गाली- गलौज करते हुए युवक के सिर पर दराते से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। पीड़ित की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इदरीश नगर मूसाखेड़ी निवासी फरियादी विक्रम पिता हुकम सिंह यादव अपने साथी सुनील गांगले के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि आरोपी राहुल मंसारे निवासी इदरीश नगर पर सुनील गांगले का मकान किराया बकाया था। विक्रम यादव ने जब आरोपी राहुल को समझाते हुए सुनील का बकाया किराया देने को कहा, तो वह भड़क गया और गालियां देने लगा। फरियादी द्वारा विरोध करने पर आरोपी राहुल मंसारे ने पास रखा दराता उठाकर सीधे विक्रम के चेहरे पर दे मारा, जिससे उनकी बाईं आंख के ऊपर कपाल पर गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। घटना के दौरान सुनील व अन्य राहगिरों ने बीच-बचाव कर फरियादी की जान बचाई। जाते-जाते आरोपी ने भविष्य में बीच में बोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें