केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम को भोपाल पहुंचेंगे। वह यहां कल गो पालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें 35 हजार से ज्यादा लोग जुटेंगे। वे कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा संबंधी विषयों पर केंद्र-राज्य के साथ समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर दो घंटे बैठक करेंगे। पहली बार इस तरह की बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के डायरेक्टर, नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो और इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर भी शामिल होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



