मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

अंबाला में बवाल, दागे आंसूगैस के गोले

हरियाणा के अंबाला में पंजोखरा साहिब विवाद पर पुलिस और सिख प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। गुरुवार को देर रात तक जग्गी सिटी सेंटर के सामने हाईवे पर जमकर बवाल होता…

हरियाणा के अंबाला में पंजोखरा साहिब विवाद पर पुलिस और सिख प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। गुरुवार को देर रात तक जग्गी सिटी सेंटर के सामने हाईवे पर जमकर बवाल होता रहा और फिर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कर हाईवे जाम खुलवाया। इस पूरे बवाल में डीएसपी समेत सात पुलिस जवान घायल हुए हैं, जिनमें डीएसपी का अंगूठा कट गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें