प्रांस की राजधानी पेरिस में ‘पोर्ट डी क्लीची' के पास एक सिरफिरे शख्स ने चाकुओं से तीन महिलाओं पर हमला कर दिया। वहां मौजूद आम नागरिकों और छुट्टी पर चल रहे एक पुलिस अधिकारी की बहादुरी से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। इस हमले में 19, 24 और 36 साल की तीन महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। दबोचे जाने के बाद हमलावर प्रेंच भाषा में कहता है, ‘ये अल्लाह का हुक्म था, जिसने मुझे ऐसा करने को कहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



