शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

अलग-अलग फ्लेवर की ई-सिगरेट की खेप पकड़ी भागने की युवक ने की कोशिश

इंदौर। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान प्रतिबंधित ई-सिगरेट (वेप) की खेप पकड़ी है। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा लिया। उसके पास…

इंदौर। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान प्रतिबंधित ई-सिगरेट (वेप) की खेप पकड़ी है। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा लिया। उसके पास से अलग अलग फ्लेवर की ई-सिगरेट, मोबाइल और बाइक जब्त की है।

विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि देर रात नियमित वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 10 हजार रुपए कीमत की ई-सिगरेट, एक एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में उपयोग बाइक नम्बर एमपी 09 वीएन 0596 जब्त की है। आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। मामले में पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी यह ई-सिगरेट कहां से लेकर आया था और इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। उससे पूछताछ कर इसके स्रोत और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें