शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

ऐप डाउनलोड कराकर हैक किया फोन, प्रॉपर्टी ब्रोकर के खाते से उड़ाए 4 लाख

इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को जालसाजों ने नया क्रेडिट कार्ड जारी करने और बेहतर सिबिल स्कोर का झांसा देकर पीड़ित का मोबाइल फोन हैक कर लिया।…

इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को जालसाजों ने नया क्रेडिट कार्ड जारी करने और बेहतर सिबिल स्कोर का झांसा देकर पीड़ित का मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते में सेंधमारी करते हुए 4 लाख 46 हजार रुपये की रकम पार कर दी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मल्हारगंज थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर अमित धूत की शिकायत पर ठगी का केस दर्ज किया गया है। फरियादी अमित ने पुलिस को बताया कि बीती 6 अगस्त को उनके पास दो अलग- अलग अज्ञात नंबरों से कॉल आए थे। फोन करने वालों ने खुद को एक नामचीन बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का प्रतिनिधि बताया। शातिर ठगों ने अमित को बातों में फंसाते हुए कहा कि उनका सिबिल स्कोर बहुत शानदार है, जिसके आधार पर उन्हें आसानी से नया क्रेडिट कार्ड जारी किया जा सकता है। बातचीत के दौरान आरोपियों ने झांसा देकर अमित की जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारियां जुटा लीं। इसके बाद ठगों ने वॉट्सऐप के जरिए संपर्क साधा और प्ले स्टोर से बैंक के नाम से मिलती-जुलती एक फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर उसमें डिटेल्स भरने को कहा। जैसे ही अमित ने ऐप में जानकारी दर्ज की, आरोपियों ने जल्द कार्ड डिलीवर होने का भरोसा दिया। इसके कुछ ही देर बाद पीड़ित का मोबाइल फोन हैक हो गया और उनके बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में 4लाख 46 हजार रुपये कटने के मैसेज आ गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें