शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

मां को डांटने पर पिता को नुकीली वस्तु से गोदा

बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे द्वारा अपने ही पिता पर नुकीली वस्तु से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पत्नी…

बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे द्वारा अपने ही पिता पर नुकीली वस्तु से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पत्नी के बिना बताए उज्जैन चले जाने पर जब पिता ने उसे डांटा, तो बेटा भड़क गया और उसने पिता पर नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। फरियादी पिता की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना भागीरथपुरा इलाके की है। फरियादी भगवानसिंह पिता पीराजी बागवान, निवासी भागीरथपुरा ने थाने पहुंचकर अपने सगे बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पदमाबाई बिना किसी को बताए अचानक उज्जैन चली गई थी। जब वह घर लौटी, तो फरियादी ने नाराजगी जताते हुए उसे डांट दिया था। इसी बात को लेकर उनका बेटा रवि बागवान आपा खो बैठा और अपने पिता के साथ सरेराह गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़ित पिता ने बेटे को गाली देने से मना किया, तो आरोपी रवि उग्र हो गया और उसने अपने पास रखी किसी नुकीली वस्तु से पिता पर हमला कर दिया। आरोपी ने पिता की पीठ, सिर और हाथ पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और शरीर से खून बहने लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रवि ने पिता को धमकी दी कि 'आज के बाद अगर तुमने मम्मी को दोबारा डांटा, तो तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा।' हमले के बाद घायल पिता किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी आपबीती बताई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें