सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

फेसबुक पर दोस्ती के बाद दिया शादी का झांसा और फिर किया दुष्कर्म होटल के कमरे में ले जाकर लूटी अस्मत

फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को रिंग रोड स्थित एक होटल में बुलाकर उसके…

फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को रिंग रोड स्थित एक होटल में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से साफ इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भंवरकुआं पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी यशार्थ जाधव पिता मगन सिंह जाधव, निवासी स्कीम नंबर 51, शुभम पैलेस कॉलोनी ने फेसबुक के माध्यम से उससे दोस्ती की थी। इसके बाद आरोपी ने शादी का झूठा वादा किया और उसे रिंग रोड स्थित सुखमणी होटल लेकर पहुँचा। होटल के कमरे में आरोपी ने शादी का लालच देकर पीड़िता की मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें