शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

ढाबे के बाहर कहासुनी के बाद युवक और रेपिडो चालक से मारपीट

इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित एक ढाबे के बाहर खाना पैक कराने रुके युवक पर आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने और मारपीट करने का…

इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित एक ढाबे के बाहर खाना पैक कराने रुके युवक पर आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को गालियां देते हुए थप्पड़ मारे और जब बीच-बचाव करने पीड़ित की महिला मित्र व रेपिडो ड्राइवर पहुंचे, तो बदमाशों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना एबी रोड स्थित जम्मू-कश्मीर ढाबे के सामने घटित हुई। सिंगापुर टाउनशिप निवासी फरियादी दिलप्रीत पिता साहेब सिंह हुंदल ने पुलिस को बताया कि वह ढाबे के पास खाना पैक कराने के लिए रुका था। तभी वहां पास की कॉलोनी में रहने वाले आरोपी राजा भंडारी उर्फ सागर, उसका साथी निखिल और उनके कुछ अन्य दोस्त वहां आ पहुंचे। आरोपियों ने पीड़ित को देखते ही पुरानी बात को लेकर तंज कसते हुए कहा कि तेरे भाई सार्थक और सतीश को बुला ले, जो बनता है कर ले। जब फरियादी दिलप्रीत ने इस तरह उल्टी-सीधी बातें करने से मना किया, तो आरोपी राजा भंडारी उर्फ सागर तैश में आ गया और उसे सरेराह गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी के साथियों ने फरियादी के साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी।

यह मंजर देखकर फरियादी के साथ मौजूद उसकी सहेली और उन्हें लेकर आया रेपिडो ड्राइवर नितेश तुरंत बीच-बचाव करने आगे आए। हालांकि, बेखौफ बदमाशों ने बीच-बचाव करने आए रेपिडो ड्राइवर नितेश को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी जमकर हाथापाई व मारपीट की। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें