संस्था न्यायाश्रय द्वारा सामाजिक एवं विधिक जागरूकता की दिशा में अभियान ‘अपराध मुक्त इंदौर का शुभारंभ समारोह जिला कोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया। अपराध मुक्त इन्दौर के सफल आयोजन को लेकर बड़ी संख्या में इस आयोजन से अधिवक्ता जुड़े। सांसद शंकर लालवानी भी अधिवक्ताओं के बीच मौजूद रहे और उन्होने अपराध मुक्त इन्दौर अभियान का शुभारम्भ किया। अधिवक्ता मनीष यादव, डॉ. पंकज वाधवानी ने अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



