कल शाम को आईटी पार्क चौराहा पर एक्टिवा सवार एक युवती दुर्घटना का शिकार हो गई। युवती को हाथ और पैर में चोट लगी, जिसके कारण वह घबरा गई और बेसुध हो गई। चौराहा पर यातायात ड्यूटी कर रहे आरक्षक अजय तोमर और पुरण शाक्यवार ने तुरंत युवती को बैठाया और पानी के छीटे डालकर होश में लाया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस दौरान युवती के परिजनों से सम्पर्क भी किया और उन्हें मौके पर बुलाया, युवती का भाई तुरंत मौके पर पहुंचा और यातायात पुलिस का धन्यवाद भी दिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



