सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पुलिसकर्मियों पर स्कार्पियो चढ़ाने वाला आरोपी पुलिस को धक्का देकर हो गया फरार

हथकड़ी समेत भागा घेराबंदी कर पुलिस ने फिर दबोचा

पुलिसकर्मियों पर स्कार्पियो चढ़ाने वाला आरोपी पुलिस को धक्का देकर हो गया फरार

संयोगितागंज थाना क्षेत्र में चैकिंग पॉइंट पर ड्यूटीरत सिपाही पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने वाला दुस्साहसी आरोपी अनुज मीणा पुलिस कस्टडी से भाग निकला। एमवाय अस्पताल से मेडिकल कराकर लौटते वक्त बाइक बंद होते ही आरोपी प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत अंधेरे में गायब हो गया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर कुछ ही देर में उसे दोबारा धर दबोचा। संयोगितागंज थाना पुलिस ने अभिरक्षा से भागने की कोशिश करने पर आरोपी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कर ली है। संयोगितागंज थाने में पदस्थ आरक्षक सत्येंद्र सिंह जादौन की रिपोर्ट के अनुसार, वे प्रधान आरक्षक राजकुमार के साथ आरोपी अनुज मीणा निवासी पालदा, इंदौर मूल निवासी खातेगांव का मेडिकल कराकर शासकीय मोटरसाइकिल से थाने लौट रहे थे। एबी रोड पर एसबीआई बैंक के पास अचानक तकनीकी खराबी से बाइक बंद हो गई। पुलिसकर्मी बाइक चालू करने में लगे थे, तभी आरोपी अनुज ने प्रधान आरक्षक को तेज धक्का दिया और हथकड़ी सहित अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी अनुज को पुनः अपनी कस्टडी में ले लिया। गौरतलब है कि आरोपी अनुज और उसके साथी ने पीसी सेठी अस्पताल के सामने बैरिकेड्स तोड़कर ऑन- ड्यूटी सिपाही लालसाहब जाटव पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी थी, जिसमें सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हत्या के प्रयास के दर्ज मामले में गिरफ्तारी के बाद अब कस्टडी से भागने की धारा में भी आरोपी पर नया केस कायम किया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें