सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

लिफ्ट से 8 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र के ट्रेजर फैंटेसी में लिफ्ट में छूटा 8 लाख रुपये से भरा बैग चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर…

लिफ्ट से 8 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र के ट्रेजर फैंटेसी में लिफ्ट में छूटा 8 लाख रुपये से भरा बैग चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पूरे 8 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, फरियादी बैंक से लोन के 8 लाख रुपये लेकर अपने घर पहुंचे थे। लिफ्ट से जाते समय वे जल्दबाजी में रुपयों से भरा बैग वहीं भूल गए, जो वापस लौटने पर गायब मिला। राऊ पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदेही यमन जैन निवासी आनंद नगर को रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास घेराबंदी कर दबोच लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने चोरी कबूल कर ली, जिसके बाद शत-प्रतिशत राशि जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें