सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

वाइन शॉप के बाहर खजराना मंदिर परिसर में हादसा.. चले लात-घूंसे और डंडे कार की टक्कर से पेंटर की मौत

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पेंटर थे और रविवार को खजराना क्षेत्र में ही किसी काम के सिलसिले में आए हुए थे। दोपहर के समय वे मंदिर परिसर स्थित भोजनशाला के पास भोजन लेने गए थे। वहां से जब वे पैदल वापस लौट रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि अरुण गंभीर रूप से चोटिल होकर वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उन्हें एमवाय अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के करीब दो घंटे बाद परिजनों को हादसे की सूचना मिली, जिससे घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। खजराना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मंदिर परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार व उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ईश्वरी ग्रींस स्थित वाइन शॉप के बाहर देर रात शराब के नशे में धुत युवकों के बीच विवाद और जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। शराब पीने के बाद मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया, जिसमें युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडे चला दिए। पूरी घटना का राहगिरों ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजेंद्र नगर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपी पुलिस वाहन का सायरन सुनते ही मौके से भाग खड़े हुए।

घटना कल देर रात ईश्वरी ग्रींस वाइन शॉप के ठीक सामने की है। वहां शराब पीने के गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत युवक सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अंधाधुंध लात-घूंसे बरसाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक सिरफिरे युवक ने दूसरे पर डंडे से भी हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर हो रहे इस ड्रामे को देखकर राहगिरों का जमावड़ा लग गया और कुछ लोगों ने पूरी वारदात को कैमरे में कैद कर लिया। घटना की सूचना जैसे ही नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मिली, राजेंद्र नगर पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई। पुलिस बल सायरन बजाते हुए जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचा, सड़क पर उपद्रव मचा रहे आरोपी भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और मारपीट में शामिल कुछ संदिग्ध युवकों को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें