अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा राजपूत समाज की मातृशक्तियों पर कथित टिप्पणी को लेकर हिन्दवी स्वराज्य सेना ने रावजी बाजार थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। अमित पाण्डेय ने बताया कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अभिनेत्री स्वरा भास्कर के संबंध में एक वीडियो में बयान प्रसारित हो रहा है, जिसमें राजपूत समाज की माताओं-बहनों ऐतिहासिक जौहर परंपरा के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का विषय सामने आया है। उन्होंने बताया कि कथित एवं टिप्पणी के शब्द, संदर्भ एवं प्रभाव प्रथम दृष्टया गंभीर प्रकृति के प्रतीत होते हैं तथा इससे संबंधित समाज के सदस्यों में आक्रोश एवं असंतोष उत्पन्न हुआ है। इसी के विरोध में हिन्दवी स्वराज्य सेना द्वारा इंदौर में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रवि वर्मा एवं सपना चौहान सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



