इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित एक आश्रम में भंडारे के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नवनाथ बाबा के आश्रम ग्राम देवगुराड़िया में घटित हुई। कालानी नगर निवासी फरियादी सुमित पिता मुकेश साहू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महेश और गोकुल दोनों निवासी सागर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरियादी ने आरोप लगाया कि भंडारे की व्यवस्था को लेकर हुए मामूली विवाद में आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए थप्पड़- मुक्कों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



