शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

‘आपदा मित्र’ प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र का शुभारंभ

आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालना, जरूरत पड़ने पर अस्थाई नाव और स्ट्रेचर तैयार करना भी बताया गया

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इंदौर के निर्देशानुसार इंदौर में सात दिवसीय ‘आपदा मित्र’ प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का शुभारंभ किया गया। प्रीतिबाला सिंह, डॉ. मधु राजेश तिवारी अतिथि

थे।

प्रशिक्षण एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र, रालामंडल, इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। द्वितीय सत्र में लगभग 150 आपदा मित्रों का पंजीयन किया गया है। इंदौर जिले में कुल 900 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन्हें चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित आपदा मित्र स्थानीय स्तर पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में प्रभावी भूमिका निभा सकें। आपदा मित्रों को आपातकालीन परिस्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें प्राथमिक उपचार, सीपीआर, घायलों को राहत दिलाने, जीवन रक्षक सहायता देने, खोज औ बचाव कार्य में आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, बाढ़ और जल भराव की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग लगने पर प्रारंभिक आग पर नियंत्रण, घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए पहुंचाना। अस्थाई नाव राफ्ट, स्ट्रेचर तैयार करने के लिए आपदा की परिस्थिति में केले के तने, प्लास्टिक की बोतल और अन्य सामग्री का उपयोग कैसे किया जाए यह भी बताया जा रहा है। यह प्रशिक्षण होम गार्ड के अविनाश दीनकर दे रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें