सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

9 जिंदा जले

यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 यात्रियों की आग में झुलसने से…

यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 यात्रियों की आग में झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग बच्चे शामिल हैं। बस में करीब 35 यात्री सवार थे जिनमें ज्यादातर लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि बस में जलने जैसी बदबू आने पर यात्रियों ने शिकायत की, लेकिन ड्राइवर-कंडक्टर ने तुरंत बस रोककर जांच नहीं की। जब बस में धुआं और लपटें उठती दिखीं तब ड्राइवर ने गाड़ी को एक तरफ रोका, तब तक बस धूं-धूं करके जलने लगी थी। 9 लोग बस में ही फंसकर जिंदा जल गए। पुलिस ने इस मामले में चालक और परिचालक को हिरासत में लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें