शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

9.70 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार शासकीय पशु चिकित्सालय के पास घेराबंदी कर पकड़ा

नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 9.70 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जब्त की है। एमजी रोड पुलिस की टीम रात्रि गश्त के दौरान संदिग्धों…

नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 9.70 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जब्त की है।

एमजी रोड पुलिस की टीम रात्रि गश्त के दौरान संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान शासकीय पशु चिकित्सालय पत्थर गोदाम रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 9.70 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेख रफीक निवासी जूना रिसाला, थाना सदर बाजार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह खुद भी एमडी ड्रग्स के नशे का आदी है। अपनी नशे की लत को पूरा करने और जल्दी व आसानी से पैसे कमाकर अमीर बनने की नीयत से वह ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त हो गया। एमजी रोड थाना पुलिस ने आरोपी शेख रफीक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि ड्रग्स के मुख्य स्रोत और उसके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें