शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

75 साल पुराने मल्हारगंज थाना में अंतिम बार हुआ ध्वजारोहण

जल्द ही मेट्रो के कारण टूटेगा थाना, जिंसी में होगा शिफ्ट

पुराने इन्दौर में इमारतों के तो अपने किस्से बने हुए है वहीं पुलिस थाना भी पुराना होने के कारण क्षेत्रीय रहवासियों से जुड़ाव रखता है। मल्हारगंज पुलिस थाना में अंदर शिव मंदिर भी बना हुआ है, जहां आसपास के कई रहवासी दर्शन के लिए जाते है। मेट्रो के कारण अब यह थाना जल्द ही टूटेगा और जिंसी में शिफ्ट होगा, इससे पहले कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस थाना परिसर में अंतिम बार ध्वजारोहण किया गया। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि मल्हारगंज थाना 1950 में स्थापित किया गया था। तब यहां पतरों से कच्चा भवन बना था जो बाद में पक्का भवन बना। उस समय खजूरी बाजार से ही यह थाना स्पष्ट नजर आता था। रात में धीमी रोशनी वाला एक बल्ब भी दूर से जलता हुआ नजर आता था। शुरू से ही 15 अगस्त और 26 जनवरी को थाना परिसर में झंडावंदन किया जाता है। क्षेत्रीय रहवासी भी इस झंडावंदन में मौजूद रहते है। कल जब यहां स्वतंत्रता दिवस अवसर पर झंडावंदन किया गया तो लोगों ने कहा कि अगले स्वतंत्रता दिवस तक तो थाना यहां से शिफ्ट हो जाएगा। रहवासियों ने याद किया कि थाना के ऊपर सायरन भी लगा था जो राष्ट्रीय त्योहारों पर बजाया जाता था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें