सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

धार में वराह मार्च से पहले 7 गिरफ्तार

सनातन प्रहरी समिति द्वारा आज प्रस्तावित वराह मार्च को लेकर धार में प्रशासन और आयोजकों के बीच तनातनी बढ़ गई है। समिति ने अनुमति नहीं मिलने के बावजूद दोपहर दो…

सनातन प्रहरी समिति द्वारा आज प्रस्तावित वराह मार्च को लेकर धार में प्रशासन और आयोजकों के बीच तनातनी बढ़ गई है। समिति ने अनुमति नहीं मिलने के बावजूद दोपहर दो बजे पीजी कॉलेज परिसर में एकत्रित होकर वाहन रैली निकालने का एलान किया है। पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी है और सनातन प्रहरी समिति से जुड़े चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। हालात को काबू करने के लिए यहां बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। शेष समाचार पेज 10 पर

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें