सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

झांसे में लेकर युवक से ऐंठ लिए 54 हजार रुपये

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते हुए एक शातिर साइबर ठग ने ग्रामीण क्षेत्र के युवक को अपने जाल में फंसाकर उससे हजारों रुपये…

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते हुए एक शातिर साइबर ठग ने ग्रामीण क्षेत्र के युवक को अपने जाल में फंसाकर उससे हजारों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत और जांच के बाद सिमरोल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। सिमरोल पुलिसके अनुसार, ऑनलाइन ठगी की यह वारदात फरियादी महमूद पिता मुहीर खान, निवासी चौधरी मोहल्ला, ग्राम दतोदा के साथ घटित हुई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि 8 सितंबर की शाम से लेकर 12 सितंबर को दोपहर के बीच अज्ञात जालसाज ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने खुद को सही साबित करते हुए तरह- तरह के प्रलोभन व झांसे दिए, जिसके बहकावे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 54,737 रुपये ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब तय समय बाद भी फरियादी को अपने पैसे वापस नहीं मिले और आरोपी द्वारा और रकम की मांग की जाने लगी, तब जाकर पीड़ित को अपने साथ हुई साइबर ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने सिमरोल थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित आवेदन दिया। सिमरोल थाना पुलिस ने फरियादी महमूद खान की शिकायत पर अज्ञात ठग के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें