शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ऐंठे 43 हजार रुपए

इंदौर। देपालपुर थाना क्षेत्र में शेयर बाजार और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति को अपनी ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। शातिर साइबर अपराधियों ने…

इंदौर। देपालपुर थाना क्षेत्र में शेयर बाजार और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति को अपनी ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। शातिर साइबर अपराधियों ने फरियादी को कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया और धीरे-धीरे उसके बैंक खाते से हजारों रुपये साफ कर दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत पुलिस की शरण ली। फरियादी की शिकायत की जांच के बाद देपालपुर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने देपालपुर थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। फरियादी ने बताया कि यह पूरा धोखाधड़ी का घटनाक्रम गत 13 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे से शुरू होकर 20 सितंबर की रात 10 बजे तक चला। इस दौरान अज्ञात आरोपी ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताकर उससे संपर्क किया और निवेश करने पर भारी मुनाफा कराने का लालच दिया। आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने अपने बैंक खाते से फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में कुल 43,799 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब तय समय बीतने के बाद भी न तो कोई मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस हुई, तब जाकर पीड़ित को अपने साथ हुई साइबर धोखाधड़ी का पता चला।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें