सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

40 वाहनों पर पुलिस ने की कार्रवाई

कहीं क्रेन से उठाया तो कहीं व्हील लॉक लगाया, अनाउंसमेंट भी किया

यातायात पुलिस की टीम ने स्कीम नंबर-140 मार्ग पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ऐसे वाहन चालक जिन्होंने सड़क किनारे वाहन खड़े कर यातायात के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न की। कुल 40 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही क्रेन सपोर्ट टीम के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर व्हील लॉक की कार्रवाई भी की गई। यातायात पुलिस द्वारा केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि वाहन चालकों एवं दुकानदारों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। माइक अनाउंसमेंट के माध्यम से अपील की गई कि नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े न करें।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें