सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 40 लाख की ठगी

राजेन्द्र नगर पुलिस ने सरकारी योजनाओं के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये हड़पने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और…

रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 40 लाख की ठगी

राजेन्द्र नगर पुलिस ने सरकारी योजनाओं के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये हड़पने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और उनके बेटे को अपने जाल में फंसाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर ठगी की रकम की बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, वीआईपी परस्पर नगर निवासी रिटायर्ड एएसआई गोविंद सिंह तंवर (72) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी सरताज अहमद निवासी सदर बाजार भिश्ती मोहल्ला ने उन्हें और उनके बेटे नरेंद्र को सरकारी स्कीम के तहत बड़ा लोन मंजूर कराने का लालच दिया था। लोन प्रक्रिया व कमीशन के नाम पर आरोपी ने उनसे किस्तों में 40 लाख रुपये ऐंठ लिए। लोन न मिलने पर ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। राजेन्द्र नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी सरताज अहमद को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात कबूल कर ली। पुलिस आरोपी से राशि की बरामदगी और अन्य मुकदमों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें