मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

4 लाख रुपये से भरा बैग पुलिस ने लौटाया सीसीटीवी

फुटेज खंगालकर सुलझाया मामला, सोना खरीदने निकले व्यापारी का रास्ते में गिरा था बैग

एमजी रोड थाना पुलिस ने तत्परता और सतर्कता का परिचय देते हुए एक नागरिक का गुम हुआ नकदी से भरा बैग ढूंढ निकाला है। बैग में रखे पूरे 4 लाख रुपये सुरक्षित पाकर फरियादी ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।

पुलिस के अनुसार फरियादी ध्रुव पालीवाल 4 लाख रुपये नकद बैग में रखकर सोना खरीदने के लिए निकले थे। रास्ते में बाइक से जाते समय उनका बैग कहीं गिर गया। बैग गायब होने की बात ध्यान में आते ही उन्होंने तुरंत एमजी रोड थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फरियादी के आने-जाने वाले पूरे रास्ते के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। तकनीकी जांच की मदद से पुलिस टीम ने जल्द ही बैग की सटीक लोकेशन का पता लगाकर उसे सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद फरियादी ध्रुव पालीवाल को थाने बुलाकर पूरे 4 लाख रुपये से भरा बैग उनके सुपुर्द कर दिया गया। कम समय में बैग वापस मिलने पर पीड़ित ने एमजी रोड पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें