मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

4 की मौत

गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच खेड़ा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेड़ा-मातर हाइवे पर छह लोगों से भरी एक कार लबालब भरे…

गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच खेड़ा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेड़ा-मातर हाइवे पर छह लोगों से भरी एक कार लबालब भरे नाले में जा गिरी। तेज बहाव में कार बह गई। इस दौरान चार लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ज्ञात रहे कि गुजरात में एक ही दिन में 25 से 50 इंच बारिश हुई है, जिसके कारण नदी, नाले उफान पर है और एक मंजिल तक मकान डूब गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें