सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

डिलीवरी के पैसे डालने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 30 हजार

इंदौर। देपालपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने अपनी जालसाजी का शिकार बनाते हुए एक युवक के बैंक खाते से 30 हजार रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन उड़ा ली।…

इंदौर। देपालपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने अपनी जालसाजी का शिकार बनाते हुए एक युवक के बैंक खाते से 30 हजार रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन उड़ा ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी की यह वारदात 5 अक्टूबर को दोपहर फरियादी रिहान के साथ हुई। अज्ञात साइबर ठग ने पार्सल या सामान की डिलीवरी के पैसे सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करने का झांसा दिया। ठग ने फोन पर बातचीत के दौरान झांसे में लेकर ऑनलाइन माध्यम से 30,095 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित को अपने खाते से पैसे कटने का संदेश मिला, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस अब उस बैंक खाते और मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर रही है, जिसके जरिए इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9