सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

राजकुमार मिल सहित 3 झांकियां जवाहर मार्ग नहीं आई

विदेशी नागरिकों ने भी निहारा इंतजार कर रहे लोगो में नाराजगी, मिलों की झाकियों को लेट करने का सिलसिला जारी रहा

राजकुमार मिल सहित 3 झांकियां जवाहर मार्ग नहीं आई

पुलिस की कही प्रशंसा तो कहीं लगे हाय-हाय के नारे

राजकुमार मिल सहित 3 झांकियां जवाहर मार्ग नहीं आई
राजकुमार मिल सहित 3 झांकियां जवाहर मार्ग नहीं आई

103 साल पुरानी परंपरा को निहारने लाखों लोगों ने रतजगा किया। लेकिन कुछ लोगों ने ठगा महसूस किया और नाराजगी जाहिर की। प्रशासन ने झाकियों को के रूट को शॉर्ट टर्मिनेट कर नंदलालपुरा चौराहे से पलटा दिया। कमान संभालने वाले जिला एवं पुलिस प्रशासन के लिए कही साधुवाद तो कही नाराजगी जताई जा रही है। चल समारोह में शामिल शहर का ढोल हनुमंत ध्वज पथक में शामिल एक युवती के साथ धक्का मुक्की होने की बात सामने आई है। आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ महिला पुलिसकर्मी ने युवती के साथ झूमाझटकी की एवं उसके बाल भी खींच दिए। इसी बात को लेकर टीम के करीब 80 युवक युवतियों ने ढोल बजाना बंद किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एमजी रोड थाना प्रभारी सहित अन्य ने उन्हें समझाया लेकिन वे नहीं माने। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया। दूसरी ओर कुछ मिलों की झांकियां इस वर्ष फिर लेट निकली। झांकियों का लोग इतजार करते रहे। किसी के बच्चे सो गए तो कोई घर की ओर चला गया। झांकियों में करीब डेढ़ घंटे का गैप हो गया। इस बीच केवल अखाड़े नजर आए। जिसके बाद राजकुमार मिल की विशेष बच्चों के लिए बनाई गई चूहे वाली झांकी सहित कुछ झांकियों को नंदलालपुरा चौराहा से ही वापस संजय सेतु की ओर मोड़ दिया गया। इससे लोगो में नाराजगी है। जवाहर मार्ग, सीतलामाता बाजार और खजूरी बाजार में खड़े लोगों ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की।

किन्नर मंच के सामने भीड़

चल समारोह के दौरान किन्नर मंच के समीप ज्यादा भीड़ नजर आई। नंदलालपुरा चौराहा पर यह मंच बनाया गया था। जिस पर बड़ी संख्या में किन्नर मौजूद थे। उन्होंने नृत्य एवं गरबा भी किया। देखने वालो की भीड़ लगी रही। झांकियों में एक मंच पर विदेशी नागरिक बैठे थे। जहां उन्होंने भी इंदौर की इस 103 साल पुरानी परंपरा को निहारा।

पुलिस ने डीजे वाहन हटवाए

चल समारोह में शामिल होने आए डीजे वाहनों को पुलिस ने हटवाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें