सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

तौलकांटे के सेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर 21 टन सरिया चोरी

एमकेसी कंपनी कैंप में ट्रक चालक की हाईटेक ठगी, दूसरे कांटे पर वजन कराते ही खुला राज, ड्राइवर पर प्रकरण दर्ज

इंदौर। बेटमा थाना इलाके में इलेक्ट्रॉनिक चिप के जरिए वजन में फर्जीवाड़ा कर करीब 12 लाख रुपये का 21 टन सरिया चोरी करने का मामला उजागर हुआ है। शातिर ट्रक चालक ने तौलकांटे के सेंसर में डिवाइस लगाकर पहले तो वजन सही दर्शा दिया, लेकिन जब दूसरे कांटे पर माल दोबारा तौला गया तो बड़े पैमाने पर सरिए की चोरी पकड़ी गई। फरियादी की शिकायत पर बेटमा थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम रोलाय स्थित एमकेसी कंपनी कैंप में पदस्थ गुलशन कुमार पिता संजय कुमार, मूल निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार ने बेटमा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि गत 19 सितंबर की दोपहर एक ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीएक्स 5575 कंपनी के कैंप में सरिया खाली करने पहुंचा था। कागजों

और तौलकांटे के पहले माप में 69.360 मीट्रिक टन सरिया दर्शाया गया। हालांकि, संदेह होने पर जब उसी ट्रक का वजन दूसरे तौलकांटे पर कराया गया, तो उसमें केवल 48.476 मीट्रिक टन सरिया ही निकला। जांच में सामने आया कि आरोपी ड्राइवर ने तौलकांटे के सेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर पहली बार में झूठा वजन ठिकानों पर दबिश दे रही है। प्रदर्शित करवाया था और रास्ते में ही करीब 21 मीट्रिक टन सरिया गायब कर दिया था। चोरी गए सरिए का बाजार मूल्य लगभग 12 लाख रुपये बताया जा रहा है। बेटमा थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गायब सरिए की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें