सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

3 घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे 14 लोग, रोने लगे बच्चे

महाराष्ट्र के मुंबई में नेहरू नगर की ‘मास मेट्रोपोलिस’ इमारत में बड़ा लिफ्ट हादसा टल गया। यहां 14 लोग करीब 3 घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। इनमें 4 बच्चे…

महाराष्ट्र के मुंबई में नेहरू नगर की ‘मास मेट्रोपोलिस’ इमारत में बड़ा लिफ्ट हादसा टल गया। यहां 14 लोग करीब 3 घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। इनमें 4 बच्चे भी शामिल थे जो लिफ्ट में बंद होने के कारण रोने लगे। सभी लोग 14वें फ्लोर पर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आए थे। पार्टी खत्म होने के बाद सभी नीचे जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें