सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

1250 का टिकिट 4400 में बेचते धराये

लसूडिया पुलिस ने टिकिट की कालाबाजारी करने वाले दो नाबालिगों को पकडा है। बताया जा रहा है कि लसूडिया पुलिस ने आज होने वाले टी-20 मैच के टिकिट बेचने और…

लसूडिया पुलिस ने टिकिट की कालाबाजारी करने वाले दो नाबालिगों को पकडा है। बताया जा रहा है कि लसूडिया पुलिस ने आज होने वाले टी-20 मैच के टिकिट बेचने और टिकिट खरीदने आए नाबालिग को मौके पर ही पकड लिया। बेचवाल 1250 की कीमत वाला टिकिट करीब 4400 रुपये में बेच रहा था। बेचवाल के पास 4 टिकिट थे जिसकी कीमत 17 हजार 500 रुपये बताई जा रही थी। एक युवती भी उसके साथ थी। लसूडिया पुलिस आगामी कार्रवाई के लिए नाबालिगों को थाना लेकर पहुंची।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9