मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

11 आदतन बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा

इंदौर। शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने आदतन बदमाशों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कमिश्नर प्रणाली…

इंदौर। शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने आदतन बदमाशों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कमिश्नर प्रणाली के तहत शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय 11 कुख्यात गुंडों के खिलाफ कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर ने प्रस्तुत प्रतिवेदनों पर सुनवाई के बाद एक ही दिन में 3 शातिर बदमाशों को जिलाबदर करने के आदेश जारी किए हैं, जबकि 8 अन्य आदतन अपराधियों को संबंधित थानों में नियमित हाजिरी देने के लिए पाबंद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस कमिश्नर ने चारों जोन के डीसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय व पुराने अपराधियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। जिन बदमाशों पर यह कार्रवाई हुई है, वे लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं और

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें