शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

10 रुपये नहीं देने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मारे

बीच-बचाव करने आई मां पर भी ईंट से हमला

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में 10 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई मां पर भी आरोपी ने ईंट से वार कर दिया, जिससे मां और बेटा दोनों घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना खंडवा रोड पर अशोक राज होटल के पास की है। फरियादी राज पिता घनश्याम करोले निवासी नई बस्ती निरंजनपुर, हाल मुकाम खंडवा रोड की रिपोर्ट पर आरोपी छोटे भाई आर्यन पिता घनश्याम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी राज ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई आर्यन ने उससे 10 रुपये मांगे तो उसने पैसे नहीं होने की बात कही, तो आरोपी गुस्सा हो गया और गाली-गलौज करने लगा। कहा-सुनी बढ़ने पर आरोपी आर्यन घर के अंदर से चाकू उठाकर लाया और राज की गर्दन व हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। शोर सुनकर जब उनकी मां पिंकी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर भी ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में मां को भी चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें